नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिलफिली सब्जी मंडी की बदली तस्वीर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से वर्षों पुरानी समस्या दूर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सिलफिली सब्जी मंडी की बदली तस्वीर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से वर्षों पुरानी समस्या दूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता / सौरभ साहू

औचक निरीक्षण के बाद ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और सार्वजनिक शौचालय संचालन की हुई त्वरित व्यवस्था, व्यापारियों और नागरिकों ने जताया आभार

सूरजपुर ACGN:- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की तत्पर पहल से सिलफिली सब्जी मंडी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होने लगा है। मंत्री के निर्देश पर मंडी परिसर में वर्षों से अनुचित स्थान पर लगे ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही सार्वजनिक शौचालय के संचालन को भी व्यवस्थित कर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
जानकारी के अनुसार 10 मई को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सिलफिली सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने मंडी परिसर में ट्रांसफार्मर की गलत स्थिति के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के कारण आवागमन बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालय के सुचारु संचालन नहीं होने से महिलाओं एवं आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।


मंत्री ने मौके पर ही संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर को सुरक्षित और उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर दिया। इससे मंडी परिसर में यातायात सुगम हुआ है और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिली है। वहीं सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त होने से नागरिकों को स्वच्छता और सुविधा का लाभ मिलने लगा है।


स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से क्षेत्रवासियों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। लोगों ने इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now