नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झाबर में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद, शासकीय और वन भूमि पर धड़ल्ले से कब्जा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

झाबर में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद, शासकीय और वन भूमि पर धड़ल्ले से कब्जा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

राजनीतिक संरक्षण के साये में फल-फूल रहा अवैध कब्जे का खेल,

कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत झाबर में शासकीय एवं वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा और खरीद-बिक्री का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे गांव में शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।


ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से कुछ लोग शासकीय एवं वन भूमि पर अवैध कब्जा कर उसे प्लॉटिंग के माध्यम से बेचने का काम कर रहे हैं। इसके लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई भी की जा रही है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।


ग्रामवासियों का कहना है कि शायद राजनीतिक संरक्षण की वजह से शासन-प्रशासन इन भू-माफियाओं पर कार्रवाई करने से बचता नजर आता है। कई बार शिकायत और प्रमाण देने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की बड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से गांव में यह चर्चा तेज है कि प्रभावशाली राजनीतिक पहुंच के कारण जिम्मेदार विभाग भी सख्त कदम उठाने से कतरा रहे हैं। यही कारण है कि भू-माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वे बेखौफ होकर शासकीय एवं वन भूमि पर अवैध कब्जा कर खरीद-बिक्री का कारोबार संचालित कर रहे हैं।


जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बनाया पंचनामा
मामले की गंभीरता को देखते हुए 20 मई 2026 को ग्राम पंचायत झाबर के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वयं मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने मौके पर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया तथा पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर विस्तृत पंचनामा तैयार किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कई स्थानों पर ताजा निर्माण कार्य और पेड़ों की कटाई होने का आरोप लगाया।


ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा शासकीय एवं वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए बेदखली की प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी की गई है।


कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन”


ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही अवैध निर्माणों को नहीं हटाया गया और भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो गांव के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि अब यह मामला गांव की जमीन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है


ग्रामवासियों ने साफ शब्दों में कहा कि यदि शासन-प्रशासन लगातार चुप्पी साधे रहा तो ग्रामीण स्वयं आगे बढ़कर अवैध निर्माणों को हटाने का कार्य करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। गांव में लगातार बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।
बैठक एवं निरीक्षण में मुख्य रूप से उपस्थित रहे


इस दौरान ग्राम सरपंच रामसिंह कंवर, सचिव धीरज मरकाम, पूर्व सरपंच पति चंद्रपाल सिंह कंवर, पूर्व उपसरपंच मुकेश जायसवाल, उपसरपंच पति निलेश साहू, ग्राम समिति अध्यक्ष गणेश सिंह ऊईके, प्रमोद कौशिक, गोपाला कौशिक, कौशल्या श्याम सहित बड़ी संख्या में पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


ग्रामीणों में अमर सिंह कंवर, अनूप कंवर, अशोक कंवर, कमल किशोर कंवर, रवि श्याम, पवन कौशिक, जोगेंद्र प्रताप, धरम कुंवर दाई, कौशल्या मरपच्ची गोंड, जेठन बाई कंवर, संतोषी बाई यादव, संतोषी कौशिक, बिमला गोंड, नोनी बाई कंवर, दुलारो भाई कंवर, राकेश कोर्राम, हेमंत नेटी, गणेश ऊईके, रवि भगत, टाइगर गजाधर कंवर, प्रजापति, डॉक्टर मिलाप कंवर सहित अन्य समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now