आदतन मादक पदार्थ कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई, PIT NDPS एक्ट के तहत डिटेंशन ऑर्डर जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से नशा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, आरोपी तीन माह के लिए जेल निरुद्ध
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन मादक पदार्थ कारोबारी मुकेश बनिया के विरुद्ध निवारक कार्यवाही करते हुए PIT NDPS एक्ट के तहत डिटेंशन ऑर्डर जारी कराया है। यह आदेश रायपुर संभाग के आयुक्त सह निरुद्धकर्ता अधिकारी द्वारा विधिवत रूप से पारित किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश बनिया, निवासी नेहरू नगर थाना सिटी कोतवाली, लंबे समय से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय था और उसके विरुद्ध पहले से भी NDPS एक्ट के कई प्रकरण दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास और गतिविधियों को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली द्वारा विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया गया, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया था।
जांच के बाद सक्षम प्राधिकारी ने आरोपी के विरुद्ध डिटेंशन आदेश जारी करते हुए उसे तीन माह के लिए केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध करने का निर्णय लिया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य उसकी भविष्य की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। आरोपी के जेल निरुद्ध होने के बाद उसके बैंक खातों, संपत्ति और आय के स्रोतों की विस्तृत वित्तीय जांच की जाएगी, जिससे अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ “सूखे नशे के विरुद्ध अभियान” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी स्तर पर नशा कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






