नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने तेजी से बढ़ रहे विकास कार्य : ओ.पी. चौधरी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायगढ़ को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने तेजी से बढ़ रहे विकास कार्य : ओ.पी. चौधरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- संजय जेठवानी

वित्त मंत्री ने सामुदायिक भवन, बाल उद्यान और नाली निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, युवाओं और पर्यावरण के लिए कई बड़ी योजनाओं की दी जानकारी

रायगढ़ ACGN:- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि रायगढ़ शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में अधोसंरचना विस्तार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुविधाओं और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


वित्त मंत्री ने नगर निगम के वार्ड क्रमांक 28 में विधायक निधि से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित साहू समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक गतिविधियों, बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। इससे समाज के लोगों को सुविधाजनक स्थान मिलने के साथ सामाजिक समन्वय भी मजबूत होगा।


इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साहू समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इसके बाद वार्ड क्रमांक 21 श्रीराम कॉलोनी में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से लगभग 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बाल उद्यान जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत लैंडस्केपिंग, पौधरोपण, मुख्य द्वार, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, बच्चों के खेल उपकरण और बैठने की व्यवस्था सहित कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि बाल उद्यान विकसित होने से बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा तथा शहर के हरित क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।


इसी क्रम में रायगढ़ स्टेडियम के पीछे से श्रीराम कॉलोनी मोड़ तक लगभग 37.88 लाख रुपये की लागत से 580 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्याओं से लोगों को राहत मिलेगी।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर में सड़क, पुल, केलो नदी तट विकास, तालाब सौंदर्यीकरण, उद्यान निर्माण और ऑक्सीजन जोन जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इतवारी बाजार क्षेत्र को ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।
उन्होंने निर्माणाधीन नालंदा परिसर का जिक्र करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का आधुनिक अध्ययन केंद्र बनेगा, जहां पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष और मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।


कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में राहत दी जा रही है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही सब्सिडी की जानकारी भी नागरिकों को दी और अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर  जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now