केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर एसपी वार्ष्णेय को दी गई रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711 9303948009
संवाददाता – अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर – पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर एक भव्य एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आईजी गर्ग के गरिमामयी सानिध्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह के दौरान पुलिस महानिरीक्षक गर्ग ने वार्ष्णेय (भा.पु.से.) के कुशल कार्यकाल की सराहना करते हुये उन्हें पुष्पगुच्छ , स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। आईजी महोदय ने उनके कार्यकाल को उत्कृष्ट बताते हुये उनके कार्यशैली को मार्गदर्शित करते हुये आज युवा अधिकारियों के लिये प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आईजी गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा आंजनेय वार्ष्णेय एक अत्यंत सफल और सत्यनिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने ना केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया , बल्कि पुलिस विभाग में अनुशासन की एक नई मिसाल पेश की है। साइबर अपराधों पर उनकी पकड़ और समाज के प्रति उनका सेवाभाव विभाग के लिये एक बड़ी संपत्ति है। वहीं वार्ष्णेय (भा.पु.से.) ने इस अवसर पर अपने प्रति दिये गये सम्मान के लिये आईजीपी गर्ग का आभार व्यक्त करते हुये अपने पुलिस विभाग के कार्यकाल का अनुभव साझा किये। इसी क्रम में राज्य से स्थानांतरण होने के बाद भी पुलिस विभाग के द्वारा कोई सहायता मांगे जाने पर हमेशा स्वयं को उपलब्ध रहना बताया। इस विदाई समारोह में रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक के साथ विवेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर रेंज) तथा कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक पुमनि. कार्यालय बिलासुपर रेंज के द्वारा किया गया।
अनुकरणीय सेवा सफर और उपलब्धियां – आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.)का कार्यकाल उपलब्धियों और अनुशासन की मिसाल रहा है।सारंगढ़-बिलाईगढ़ कार्यकाल 23 अप्रैल 2025 से 08 मई 2026 तक जिला एसपी के रूप में उन्होंने कानून व्यवस्था बनाये रखने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व उन्होंने धमतरी और कोंडागांव जैसे चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में सराहनीय सेवायें दी है। इनको को साइबर अपराधों के गहरे ज्ञान और सामुदायिक पुलिसिंग (समाज सेवा) के लिये विशेष रूप से जाना जाता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






