ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का हुआ अभिनंदन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- चम्पक कुमार अग्रवाल
जूनागढ़ ब्लॉक के छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, 12 स्कूलों ने हासिल किया शत-प्रतिशत परिणाम
कालाहांडी ACGN:- जूनागढ़ ब्लॉक में इस वर्ष हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के शानदार परिणाम को लेकर पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल परिसर में ब्लॉक स्तरीय अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ए1 श्रेणी प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ तपन माझी ने की।
इस वर्ष जूनागढ़ ब्लॉक के 41 विद्यालयों से कुल 2594 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2506 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि ब्लॉक के 12 विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
कार्यक्रम में बताया गया कि इस वर्ष 8 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड प्राप्त कर पूरे ब्लॉक और जिले का नाम रोशन किया है। इनमें ब्लॉक टॉपर देव प्रकाश धंगदमाझी सरस्वती शिशु विद्यामंदिर जूनागढ़, चैतन्य बगर्ती सप्तपल्ली हाई स्कूल आंटीगांव, अद्याशा बनिया बालाजी हायर सेकेंडरी स्कूल महिचला, दुशिला नाग खगेश्वर मेहर हाई स्कूल बलदियामल, वसुंधरा शुक्ला पीएम श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल जूनागढ़, शांत नाइक पीएम श्री हाई स्कूल चिचीगुडा, पद्मिनी नाइक लंकेश्वरी गर्ल्स हाई स्कूल जूनागढ़ तथा अरोशिखा पाढ़ी राधाकृष्ण नोडल हाई स्कूल मथुरा शामिल हैं।
समारोह में जूनागढ़ बीडीओ देबाशीष कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ने और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एबीईओ सुशांत ठाकुर, ओयूजे के राज्य उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह देव, पीएम श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्रधानाचार्य नेपाल चंद्र बाग और प्रधान शिक्षक संघ के सचिव विजय पाढ़ी विशेष रूप से मौजूद रहे।
अतिथियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, प्रधानाचार्यों तथा जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया, जिन्होंने लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन मथुरा के सीईआरसीसी श्याम सुंदर पाढ़ी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सीईआरसीसी शितेश पाढ़ी, सुनील दास, नीलांचल नाग और अरुण साहू ने सहयोग दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नोडल सीईआरसीसी नंदी कृष्ण नायक ने किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






