मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, जल्द निराकरण का दिया भरोसा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
लखनपुर स्थित निज निवास में क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अम्बिकापुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित अपने निज निवास में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया, जिस पर मंत्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र का सतत विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

मंत्री के निवास पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि राजेश अग्रवाल हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं।

लोगों ने कहा कि मंत्री महोदय बिना किसी भेदभाव के तत्काल समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करते हैं। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और आमजनता के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।ग्रामीणों ने यह भी कहा कि मंत्री राजेश अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र को परिवार की तरह मानकर कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों में विश्वास और आत्मीयता का माहौल बना हुआ है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






