आईपीएल मैच को लेकर प्रशासन सतर्क, तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनादी पांडेय
नवा रायपुर में 10 व 13 मई के मैच के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक और आपदा प्रबंधन पर जोर
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल मैच को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यह आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, टिकट और अन्य सामानों की ओवररेटिंग रोकने तथा पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी एंट्री गेट पर वालेंटियर तैनात करने, वाईफाई और इंटरनेट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रवेश के दौरान किसी को परेशानी न हो। साथ ही मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
आपदा प्रबंधन को लेकर भी कलेक्टर ने सख्ती दिखाई और कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से स्पष्ट कार्ययोजना तैयार रखी जाए। आग से बचाव के लिए सभी जरूरी उपकरणों की व्यवस्था और उनका पूर्व परीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने को अनिवार्य बताया गया।

क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि इस बार टिकट की बिक्री केवल ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, रायपुर ग्रामीण की प्रभारी एसपी मनीषा ठाकुर, एडीएम उमाशंकर बंदे, एएसपी विवेक शुक्ला सहित क्रिकेट संघ और बीसीसीआई के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






