संघर्षों के बीच चमकी मानसी की मेहनत, मेरिट सूची में बनाया स्थान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनादि पांडेय
सफाई कर्मी की बेटी ने 12वीं में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास, मिशन उत्कर्ष और माँ के सहयोग को दिया श्रेय
रायपुर जिले में मेहनत और लगन की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदिरहसौद की छात्रा सुश्री मानसी टंडन ने विपरीत परिस्थितियों को मात देते हुए कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में 96.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य की मेरिट सूची में 10वां स्थान हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मानसी के जीवन में संघर्ष बचपन से ही रहा, उनके पिता का साया नहीं है और उनकी माता श्रीमती नंदनी टंडन नगर पालिका में सफाई कर्मी के रूप में कार्य करते हुए लगभग 9000 रुपये मासिक आय में परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी पाँचों बेटियों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी, जिसका परिणाम आज मानसी की सफलता के रूप में सामने आया है।
मानसी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित मिशन उत्कर्ष योजना, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन, अपने शिक्षकों के सहयोग और अपनी माँ के अथक प्रयासों को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, बार-बार पुनरावृत्ति और आत्मविश्वास उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही।
मानसी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखते हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






