नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार में त्वरित सेवा का उदाहरण, 10 मिनट में बना लाइसेंस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार में त्वरित सेवा का उदाहरण, 10 मिनट में बना लाइसेंस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

जन समस्या निवारण शिविर में छात्र सूर्यकांत साहू को मौके पर मिला ड्राइविंग लाइसेंस, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम कोसमखुटा निवासी 18 वर्षीय कॉलेज छात्र सूर्यकांत साहू को बड़ी राहत मिली, जहां उनका लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मौके पर ही बनाकर सौंप दिया गया।
सूर्यकांत साहू ने बताया कि पहले अधिक खर्च के कारण वे अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा पा रहे थे, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस शिविर में आवेदन करने के मात्र 10 मिनट के भीतर उनका लाइसेंस बन गया, जिससे वे बेहद खुश नजर आए। उन्होंने इस त्वरित और जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान कर शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे आमजन में शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now