किसानों के लिए बड़ी सौगात कृषि यंत्रों और सिंचाई पंपों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर/ छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से 7 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 15 मई से कृषि यंत्रों के लिए अवसर
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार द्वारा अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से प्रारंभ की जा रही है। किसान अब आधुनिक कृषि उपकरणों को रियायती दरों पर प्राप्त कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चेम्प्स (CHAMPS) पोर्टल के माध्यम से यह पूरी व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली, डीजल एवं विद्युत पंप तथा अन्य कृषि उपकरणों पर अनुदान दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के लिए 7 मई से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वहीं शाकम्भरी योजना के तहत सिंचाई पंपों के लिए 11 मई से प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा कृषि यांत्रिकीकरण योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य शक्ति चलित कृषि यंत्रों के लिए 15 मई 2026 से आवेदन किए जा सकेंगे।
इच्छुक किसान प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच चेम्प्स पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र तथा भूमि संबंधी दस्तावेज जैसे खसरा और बी-1 आवश्यक रहेंगे।
इस योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर खेती को अधिक उन्नत और लाभकारी बनाना है, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






