नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिलसिलेवार चोरी की वारदात का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार जेल दाखिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सिलसिलेवार चोरी की वारदात का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार जेल दाखिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चांपा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई चार घरों में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश

जांजगीर-चांपा ACGN:- जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरी की चार घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने बताया कि 02 और 03 मई की दरम्यानी रात मधईपुर गांव में अज्ञात चोरों ने चार अलग अलग घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात और अन्य सामान की चोरी की थी।
पहली घटना में संतराम रात्रे के घर से चांदी का पायल और सोने का लॉकेट चोरी हुआ। दूसरी घटना में रवि शंकर रात्रे के घर से चांदी का पायल, मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट और नगदी पार कर दी गई। तीसरी घटना में रेशम लाल रात्रे के सूने मकान का ताला तोड़कर बिछिया, सोने के आभूषण, कांस और पीतल के बर्तन तथा नगदी की चोरी की गई। चौथी घटना में विजय कुमार के घर से एलईडी टीवी, मोबाइल, चांदी के सिक्के, पायल, सोने के जेवर और नगदी चोरी हुई।
लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और साइबर तकनीकी की मदद से संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पल्सर मोटरसाइकिल से गांव पहुंचकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, नगदी, आभूषण, बर्तन, टीवी, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक चाकू भी जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जप्त सामग्री
चोरी किए गए सोना चांदी के आभूषण, नगदी, बर्तन, एलईडी टीवी, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं एक चाकू
गिरफ्तार आरोपी
अमृत पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी सरवानी थाना व जिला सक्ती
उत्तम पठारे पिता अमरनाथ पठारे उम्र 26 वर्ष निवासी थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा
तुलसी पटेल पिता एकादशी पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड 01 पानी फिल्टर रोड चांपा जिला जांजगीर चांपा

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now