बिलासपुर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 30 दिन में 648 अपहृतों की सकुशल वापसी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
ऑपरेशन मुस्कान में 69 बच्चे, ऑपरेशन तलाश में 579 महिला-पुरुष बरामद; राज्य में प्रथम व द्वितीय स्थान
बिलासपुर। अप्रैल 2026 में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश में बिलासपुर पुलिस ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए कुल 648 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं महिला-पुरुषों को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया। इस उपलब्धि ने न सिर्फ सैकड़ों परिवारों में खुशियां लौटाईं, बल्कि जिले को राज्य स्तर पर शीर्ष स्थानों पर भी पहुंचाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए लंबित सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। तकनीकी विश्लेषण और सशक्त मुखबिर तंत्र के सहारे टीमें देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंचीं।
इसी कड़ी में महाराष्ट्र से 02 बालिका और उड़ीसा से 01 बालिका को दस्तयाब किया गया, जबकि राज्य के भीतर विभिन्न जिलों से 66 बालक/बालिकाएं और 579 महिला-पुरुष को सुरक्षित बरामद किया गया। हर सफलता के पीछे सतत निगरानी, फील्ड इंटेलिजेंस और तेज समन्वय की अहम भूमिका रही।अभियान की झलक:
कुल दस्तयाब: 648
ऑपरेशन मुस्कान: 69 (11 बालक, 58 बालिका)
ऑपरेशन तलाश: 579 (430 महिला, 149 पुरुष)
इस मानवीय अभियान के परिणामस्वरूप बिछड़े हुए कई लोग अपने परिजनों से मिल सके—कई घरों में लंबे समय बाद मुस्कान लौटी। परिजनों ने बिलासपुर पुलिस के प्रति आभार जताया।
अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह ने सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विवेचकों की सराहना की।
बिलासपुर पुलिस का राज्य में शानदार प्रदर्शन: ऑपरेशन मुस्कान में प्रथम स्थान एवं ऑपरेशन तलाश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






