नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा की जीत पर कोरबा में जश्न, मिठाई और झालमुड़ी बांटकर मनाई खुशी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा की जीत पर कोरबा में जश्न, मिठाई और झालमुड़ी बांटकर मनाई खुशी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मंत्री लखन लाल देवांगन समेत पदाधिकारियों ने पटाखे फोड़कर जताया उत्साह

कोरबा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद कोरबा जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

टीपी नगर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।


इस दौरान आम नागरिकों के बीच मिठाई और झालमुड़ी वितरित कर खुशी साझा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।


मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, आशाओं और आकांक्षाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प पर भरोसा जताया है।


उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को देते हुए कहा कि यह परिणाम देश के विकास के प्रति जनता की आस्था को दर्शाता है।


कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, अमित टमकोरिया, परविंदर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now