नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमोरा में महिला कमाण्डो टीम की बैठक सम्पन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अमोरा में महिला कमाण्डो टीम की बैठक सम्पन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

संगठन मजबूत करने के साथ अवैध गतिविधियों पर सख्ती का निर्णय

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत अमोरा (महंत) में गठित महिला कमाण्डो टीम की अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और गांव में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से अम्बिका कश्यप को सचिव और मायावती सूर्यवंशी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक के दौरान महिला कमाण्डो टीम की सदस्यों ने अपने कार्यों के संचालन के लिए आवश्यक सामग्रियों जैसे टोपी, सिटी, लाठी और टॉर्च की कमी से अवगत कराया। साथ ही गांव में शराब और गांजा जैसी अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि ऐसे मामलों में सूचना देने वाले मुखबिर को नगद पुरस्कार दिया जाएगा और इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार दीवार लेखन के माध्यम से किया जाएगा।
बैठक में महिला कमाण्डो टीम की अध्यक्ष श्रीमती उमा दुबे, सरपंच राकेश कश्यप, सियाराम धर्म गौरक्षक सेवा समिति के अध्यक्ष दुर्गेश साहू, उपाध्यक्ष चंद्रहास साहू सहित समिति के सदस्य और ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में ग्राम कोटवार शिवप्रसाद सूर्यवंशी एवं अमर राज चौहान की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान जिला पुलिस के सहयोग को सराहनीय और अनुकरणीय बताया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now