नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री ने किया श्रमदान, श्रमिकों संग जोड़ी ईंटें – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री ने किया श्रमदान, श्रमिकों संग जोड़ी ईंटें

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कबीरधाम, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


श्रमिक बहनों के साथ काम करते दिखे मुख्यमंत्री, सादगी और सहभागिता का दिया संदेश

सुशासन तिहार के तहत कबीरधाम जिले के ग्राम लोखन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अलग अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान श्रमिकों के साथ ईंट जोड़ाई कर श्रमदान किया। इस दौरान उनका यह कदम सुशासन की भावना को जमीन पर उतारने का उदाहरण बन गया।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्रमिक बहनों के बीच पहुंचे और ‘रानी मिस्त्री’ के रूप में कार्य कर रहीं महिलाओं के साथ ईंट जोड़ने में हाथ बंटाया। इसी दौरान एक श्रमिक बहन ने सहजता से उन्हें समझाते हुए कहा कि ईंट जोड़ाई अच्छे से करें और मसाला सही तरीके से डालें, जिस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए काम किया। यह दृश्य शासन और आमजन के बीच बढ़ते विश्वास और आत्मीय संबंध को दर्शाता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जनता के साथ मिलकर जमीन पर उतारना है। उन्होंने कहा कि जब शासन और जनता के बीच सहभागिता और विश्वास होता है, तभी विकास स्थायी और प्रभावी बनता है।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं। साथ ही श्रमिकों के लिए पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
यह पहल एक बार फिर दर्शाती है कि प्रदेश में शासन केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, सहभागिता और विश्वास पर आधारित व्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now