नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तीन राज्यों में जीत पर कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तीन राज्यों में जीत पर कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पटाखों और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, विकास और सुशासन की जीत बताया

कोरबा ACGN:- पश्चिम बंगाल, आसाम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कोरबा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय उत्सव मनाया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई, जिससे पूरे जिले में उत्साह का माहौल नजर आया।


भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और नारों के साथ जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों को समर्थन दिया है, जिससे यह ऐतिहासिक विजय संभव हो सकी है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस जीत से संगठन को नई ऊर्जा मिली है और भाजपा आगे भी जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now