नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवर्षि नारद जयंती पर संघ ने दिया संवाद और समरसता का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

देवर्षि नारद जयंती पर संघ ने दिया संवाद और समरसता का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

संबादिक भवन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई जयंती, समाज में सकारात्मक संवाद पर जोर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलांगीर जिले द्वारा नगर के संबादिक भवन में देवर्षि नारद जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। आयोजन का उद्देश्य समाज में संवाद, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वात्मा चेतना परिषद, बलांगीर के महासचिव सत्यबेदानंद सरस्वती रहे। मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक समरसता के पश्चिमी क्षेत्र समन्वयक घनश्याम पधान ने देवर्षि नारद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल संदेशवाहक नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाले महान संचारक थे। उन्होंने कहा कि आज के समय में सकारात्मक संवाद और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य अतिथि सत्यबेदानंद सरस्वती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को सत्य, संयम और संस्कार आधारित संवाद की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद का जीवन सदैव समाज को सही मार्ग दिखाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला प्रचार प्रमुख राजेश बाबू एवं नगर प्रचार प्रमुख रूपेश सामल द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now