नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, फरार डकैती आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, फरार डकैती आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता संजय जेठवानी

ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म और डकैती के आरोपी से खुला सट्टा रैकेट

रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार और गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपी को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाते हुए गिरफ्तार किया है। थाना छाल पुलिस ने कुरकुट नदी पुल के पास दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आरोपी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु पहले दुष्कर्म और रायपुर में डकैती जैसे गंभीर मामलों में आरोपी रह चुका है और लंबे समय से फरार था। फरारी के दौरान वह गांव और अन्य स्थानों पर छिपकर ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क चला रहा था। आईपीएल मैच के दौरान बॉल टू बॉल सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।


रेड के दौरान पुलिस ने मौके से आरोपी के मोबाइल में सट्टे से जुड़े डिजिटल साक्ष्य, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और चैटिंग डेटा बरामद किए। साथ ही रूपधर पटेल नामक युवक को भी हिरासत में लिया गया, जिसने ऑनलाइन ₹1500 ट्रांसफर कर सट्टा लगाया था। पूछताछ में उसने सट्टा खेलने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नकदी और सट्टे से संबंधित सामग्री जब्त की है, जिसकी कुल कीमत ₹82,000 से अधिक बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now