नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को नई गति: मुख्यमंत्री ने बलरामपुर में किया बहुआयामी निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को नई गति: मुख्यमंत्री ने बलरामपुर में किया बहुआयामी निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

RSETI में प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता, महिला समूहों की सफलता और नालंदा परिसर से शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

बलरामपुर ACGN:- ‘सुशासन तिहार’ के तहत मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का बलरामपुर जिला प्रवास ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया, वहीं स्व-सहायता समूहों की प्रदर्शनी में महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा और निर्माणाधीन नालंदा परिसर का जायजा लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्राथमिकता भी स्पष्ट की।


मुख्यमंत्री RSETI पहुंचकर प्रशिक्षण ले रही ‘पशु सखियों’ और महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष में “जय बिहान” कहकर अभिवादन करते हुए पूरे वातावरण में ऊर्जा का संचार किया। प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा के दौरान ग्राम केवली की अनुराधा गुप्ता ने बताया कि वे बिहान योजना के माध्यम से पशु सखी के रूप में गांव में पशुओं का सर्वे, उपचार में सहयोग और जागरूकता का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का कौशल विकास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करता है।


उल्लेखनीय है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में संचालित RSETI के माध्यम से अब तक 16 बैचों में 510 प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है, जो ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों और उनके उद्यमिता प्रयासों की जानकारी ली। कोमल स्व-सहायता समूह की श्रीमती पूर्णिमा बासिन ने बताया कि बैंक लिंकेज और CIF के माध्यम से प्राप्त ऋण से उन्होंने जैविक खेती कर जीराफूल चावल का उत्पादन किया और एक वर्ष में 3 लाख रुपये की बिक्री की। मुख्यमंत्री ने इस सफलता की सराहना करते हुए 5 स्व-सहायता समूहों को 21 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं और स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।


इस अवसर पर जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत कछिया की सरपंच श्रीमती खुशबू सिंह एवं सचिव श्रीमती सुनीता मरावी को ‘बाल हितैषी पंचायत’ श्रेणी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलने पर वे समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिसर विद्यार्थियों के लिए आधुनिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां ई-लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और समृद्ध अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।
मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में समग्र प्रगति की दिशा में एक सशक्त संदेश बनकर उभरा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि ‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से शासन जमीनी स्तर पर पहुंचकर विकास की नई इबारत लिख रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now