इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी पड़ी भारी, युवक पर जुर्माना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
ACGN 7647981711, 9303948009
सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, तमनार पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

रायगढ़ ACGN:- सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो में युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार और जोखिम भरे अंदाज में बाइक चलाते हुए नजर आया, जिसे गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
जांच के दौरान वीडियो थाना तमनार क्षेत्र का पाया गया, जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान की। युवक की पहचान शाश्वत सिदार, निवासी ग्राम कुंजेमुरा, तमनार के रूप में हुई। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वीडियो उसने स्वयं बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।
पुलिस ने युवक को थाने बुलाकर इस तरह की लापरवाही से होने वाले संभावित हादसों और कानूनी परिणामों से अवगत कराया तथा कड़ी फटकार लगाई। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तेज और खतरनाक वाहन चलाने पर उस पर भारी जुर्माना लगाते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि युवक पुलिस परिवार से जुड़ा होने के बावजूद कानून के तहत कार्रवाई की गई, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि कानून सभी के लिए समान है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






