महलोई में पुलिस जनचौपाल, ग्रामीणों को सुरक्षा और कानून की दी जानकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता संजय जेठवानी
महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता, नशे के खिलाफ सहयोग की अपील
रायगढ़ ACGN:-रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना तमनार क्षेत्र के ग्राम महलोई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
जनचौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने सरल और प्रभावी तरीके से ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के अपराधों के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने छेड़खानी, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के संबंध में जानकारी दी और बताया कि ऐसे मामलों में कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को सही मार्गदर्शन देने और उन्हें गलत संगति से बचाने की अपील की।

ग्रामीणों को “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन नंबर सहित डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम के संपर्क नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध लिंक या लालच भरे ऑफर से दूर रहें।

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना और शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है, साथ ही ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

थाना प्रभारी ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सहयोग मांगा और कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
जनचौपाल में थाना तमनार का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें जिम्मेदार और सतर्क नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






