नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिव मंदिर जीर्णोद्धार व संत कबीर मंदिर निर्माण का भूमिपूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिव मंदिर जीर्णोद्धार व संत कबीर मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर/सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

मंत्री राजेश अग्रवाल ने धार्मिक स्थलों के विकास को बताया सांस्कृतिक चेतना का आधार

अंबिकापुर ACGN:-छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंधला में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण कार्य के लिए विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार भी करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।


इसी क्रम में मंत्री ने ग्राम अंधला में संत कबीरदास जी के मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भी सहभागिता की और उनके विचारों को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास का समरसता, समानता और कर्म पर आधारित संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है और लोगों को जोड़ने का कार्य करता है।


मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कबीरदास जी की वाणी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एक समतामूलक और सद्भावपूर्ण वातावरण की ओर प्रेरित करती है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्रों का निर्माण समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में उत्साह, आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now