नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण, चंदागढ़ में हेलिकॉप्टर से पहुंचे – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण, चंदागढ़ में हेलिकॉप्टर से पहुंचे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर/जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


सुदूर वनांचल में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, योजनाओं की ली जमीनी जानकारी

रायपुर/जशपुर ACGN:- राज्य शासन के महत्वाकांक्षी ‘सुशासन तिहार’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत करते हुए जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर अचानक चंदागढ़ में उतरने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया।


मुख्यमंत्री के पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने उत्साह एवं उल्लास के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया।
‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासन को और अधिक जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह अभियान 1 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसमें अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।


इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह एवं विशेष सचिव श्री रजत बंसल भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री का यह औचक दौरा शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर विश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now