रेडियोग्राफर के 6 संविदा पदों पर भर्ती, 12 मई तक आवेदन आमंत्रित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया शुरू, विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित पद निर्धारित
कोरबा ACGN:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार कुल 06 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 02, अनुसूचित जाति के लिए 01, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 01 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 02 पद आरक्षित किए गए हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 12 मई 2026 की शाम 5:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इसके अलावा इच्छुक अभ्यर्थी कोरबा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in� पर जाकर भी विज्ञापन का अवलोकन कर सकते हैं।
प्रशासन ने योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






