नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मां महामाया मंदिर निर्माण की मांग ने पकड़ी रफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मां महामाया मंदिर निर्माण की मांग ने पकड़ी रफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संबलपुर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो – स्वामी बिजया नंद जी महाराज

बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
रेढ़ाखोल, संबलपुर। जिले के रेढ़ाखोल प्रखंड अंतर्गत लुहापांक ग्राम पंचायत के वैष्णवझूली गांव में मां महामाया की पूजा के लिए मंदिर निर्माण की मांग अब तेज होती जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इस संबंध में स्थानीय विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र पहल करने की अपील की है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में वर्षों से मां महामाया की नियमित पूजा-अर्चना होती आ रही है, लेकिन हाल के समय में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि के बावजूद यहां समुचित मंदिर और बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। विशेष रूप से महिलाओं ने बताया कि पर्याप्त स्थान और व्यवस्था नहीं होने के कारण पूजा विधि में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने रेढ़ाखोल प्रखंड अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि प्रदीप प्रधान के माध्यम से विधायक प्रसन्न आचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वैष्णवझूली गांव में मां महामाया के मंदिर निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित वातावरण में पूजा-अर्चना करने का अवसर मिल सके।

प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्

वसनीय समाचार नेटवर्क ACGN

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now