नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गंधमर्दन पर्वतमाला में लगी आग पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गंधमर्दन पर्वतमाला में लगी आग पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरगड/बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो – स्वामी बिजया नंद जी महाराज

पूर्व सांसद निरंजन बीसी ने सीएम से कहा—पर्यावरणीय धरोहर को बचाने के लिए उठाएं ठोस कदम

बरगढ़/बलांगीर। राज्य की बहुमूल्य पर्यावरणीय धरोहर गंधमर्दन पर्वतमाला में लगी आग ने विकट स्थिति पैदा कर दी है, जिससे क्षेत्र में चिंता गहराने लगी है। इस गंभीर हालात को देखते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद निरंजन बीसी ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर आग पर काबू पाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
निरंजन बीसी ने बताया कि वर्ष 2023 में राज्य सरकार द्वारा “जैव विविधता विरासत स्थल” घोषित गंधमर्दन पर्वतमाला बरगढ़ और बोलांगीर जिलों में लगभग 19 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। यहां एक लाख से अधिक वनस्पतियां और करीब 500 प्रजातियों के जीव-जंतु पाए जाते हैं, जो इसे पूर्वी भारत की अनमोल प्राकृतिक संपदा बनाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस क्षेत्र में मौजूद करोड़ों फलदार पेड़, घने जंगल और दुर्लभ औषधीय पौधे आग की चपेट में आकर गंभीर खतरे में हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि गंधमर्दन पर्वतमाला न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि धार्मिक आस्था का भी प्रमुख केंद्र है, जहां नृसिंह नाथ मंदिर और हरिशंकर मंदिर स्थित हैं। इन स्थलों का संबंध रामायण कालीन कथाओं से भी जुड़ा माना जाता है। यह क्षेत्र 50 हजार से अधिक आदिवासी परिवारों की आजीविका, जीवन और औषधीय जरूरतों का प्रमुख आधार है।
बीसी ने बताया कि इस पर्वतमाला की जलधाराएं अंग और सूक्तेल नदियों को पोषित कर महानदी को जीवन देती हैं। उन्होंने चिंता जताई कि पहले जहां 154 स्थायी जलस्रोत थे, अब उनकी संख्या घटकर केवल 22 रह गई है, जो गंभीर पर्यावरणीय संकट का संकेत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जंगल में लगी आग समूची जैव विविधता, जल स्रोतों और आदिवासी जीवन के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की, जिसमें विशेष अभियान चलाकर आग पर नियंत्रण, वन एवं अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों की तैनाती, आवश्यकता पड़ने पर हवाई मार्ग से पानी का छिड़काव तथा स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे कदम शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि गंधमर्दन की रक्षा करना पर्यावरण, जल सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा करना है।

प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय समाचार नेटवर्क ACGN

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now