“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान में उमड़ा जनसैलाब, थाना पसान में नशा मुक्ति व सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
दूरस्थ गांवों से पहुंचे जनप्रतिनिधि व नागरिक, पुलिस ने अपराधमुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश
कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के थाना पसान क्षेत्र में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” जनजागरूकता, नशा मुक्ति एवं कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत एक व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें तेज आंधी-तूफान के बावजूद दूर-दराज के गांवों से सरपंच, कोटवार, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली, जो इस अभियान की गंभीरता और जनसमर्थन को दर्शाता है।

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जहां क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार श्याम, रेंजर मनीष सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान आमजन को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए सभी नागरिकों को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए और अवैध शराब, गांजा व अन्य मादक पदार्थों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

इसके साथ ही नागरिकों को अपराधमुक्त और भयमुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया, जहां साइबर सुरक्षा के तहत फर्जी कॉल, लिंक, OTP और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने तथा किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की समझाइश दी गई, जिससे लोग साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।
कार्यक्रम में मोबाइल एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया, जिसमें अफवाहों से बचने, बिना पुष्टि के किसी जानकारी को आगे न बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
यातायात नियमों के पालन को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया, जहां नशे की हालत में वाहन चलाने को कानूनन अपराध बताते हुए इससे होने वाले गंभीर हादसों के प्रति सचेत किया गया, साथ ही मालवाहक वाहनों में यात्रा न करने और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई।

इसके अतिरिक्त घर की सुरक्षा, किरायेदार सत्यापन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे नागरिक अपने आसपास के वातावरण के प्रति अधिक सतर्क और जिम्मेदार बन सकें, वहीं व्यापारियों एवं दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनके नियमित संचालन को सुनिश्चित करने की अपील की गई, ताकि अपराध नियंत्रण में मदद मिल सके।
इस जनजागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे के साथ उपनिरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश दुबे, राजेन्द्र राय, कुरशा मिंज सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने पूरे आयोजन को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया कि समाज की सुरक्षा और विकास के लिए पुलिस और आमजन का सहयोग आवश्यक है और इसी सहभागिता के माध्यम से एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है, ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों में जागरूकता बनी रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






