हिमाचल की बेटी आरुषि वर्मा ने जीता ब्लैक बेल्ट, नेशनल चैम्पियनशिप में लहराया परचम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शिमला (हिमाचल प्रदेश)
By ACGN 7647981711, 9303948009
देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, आर्थिक सहयोग की जताई उम्मीद
शिमला ACGN:- हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की रहने वाली बेटी आरुषि वर्मा ने ओपन नेशनल इंडिया ताई कूड़ो वंडर चतुर्थ श्रेणी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लैक बेल्ट हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है, यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित की गई थी, जहां देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच आरुषि ने अपने हुनर और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता के दौरान आरुषि वर्मा ने अपने मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और ब्लैक बेल्ट जीतकर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया, इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि अपने गुरुजनों और पूरे हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है।

आरुषि वर्मा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेलों में गहरी रुचि रही है और वे अपने इस हुनर को और आगे बढ़ाना चाहती हैं, उनका सपना है कि वे किसी अच्छी खेल एकेडमी से जुड़कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं और देश व प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यह उपलब्धि यह साबित करती है कि हिमाचल प्रदेश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और यदि उन्हें सही अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।

हालांकि आरुषि ने यह भी बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह फिलहाल किसी प्रोफेशनल एकेडमी को जॉइन नहीं कर पा रही हैं, इसके बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि हिमाचल प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन सकें।
इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरुषि वर्मा को ब्लैक बेल्ट के साथ मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जो उनके लिए गर्व का क्षण रहा, इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि जूनियर स्तर पर भी उन्होंने अपना दबदबा कायम रखा है और आने वाले समय में वे और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।
आरुषि की इस सफलता ने यह संदेश दिया है कि यदि बेटियों को अवसर और समर्थन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं, अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार और समाज उनकी मदद के लिए आगे आता है या नहीं, ताकि यह प्रतिभाशाली बेटी आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम और ऊंचा कर सके।
प्
रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






