नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की विशाल रैली, विरोध में फूंके पुतले – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की विशाल रैली, विरोध में फूंके पुतले

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बामड़ा, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

नारीशक्ति बंधन अधिनियम को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, मंत्री रबी नारायण नायक के नेतृत्व में जुटा जनसमर्थन

बामड़ा ACGN:- मंगलवार शाम बामड़ा में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिला आरक्षण के समर्थन में एक विशाल रैली निकाली गई। राधा कृष्ण मंदिर से बीजू पटनायक चौक तक निकले इस जुलूस में आठ पंचायतों की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं, जिससे क्षेत्र में जनसमर्थन का व्यापक माहौल देखने को मिला।


कुचिंडा विधायक सह पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री रबी नारायण नायक के नेतृत्व में आयोजित इस रैली के बाद बीजू पटनायक चौक पर एक प्रतिवाद सभा भी आयोजित की गई। सभा में महिला मोर्चा की प्रमुख नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महिला आरक्षण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए बीजेडी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नबीन पटनायक तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतलों को जूते की माला पहनाकर उनका दहन किया, जिससे महिला मोर्चा का आक्रोश साफ झलकता नजर आया।


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मंत्री रबी नारायण नायक से ब्लॉक स्तर पर पंचायती राज दिवस के दौरान हुई प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत भी की और इस दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग की।
इस आयोजन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा आक्रामक रुख अपनाए हुए है और विपक्षी दलों की नीतियों का विरोध जारी रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now