नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे पत्रकार, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे पत्रकार, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

केन्दुझर/राउरकेला, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज


पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन और मान्यता समेत कई मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन, चेतावनी, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा तेज

केन्दुझर ACGN:- पत्रकारों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर बुधवार को जिलेभर के पत्रकार एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उत्कल पत्रकार संघ से संबद्ध जिला पत्रकार संघ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।


राज्य अध्यक्ष विभूति भूषण कर के आह्वान पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न प्रखंडों से आए पत्रकारों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी आवाज बुलंद की।
ज्ञापन में पत्रकारों ने अधिस्वीकृति समिति के पुनर्गठन, अधिक से अधिक योग्य पत्रकारों को मान्यता देने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की प्रमुख मांग रखी। इसके साथ ही ओड़िशा प्रेस अकादमी की स्थापना और भुवनेश्वर में पत्रकार भवन निर्माण कर सस्ती आवास सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।


पत्रकारों ने यह भी मांग की कि गोपबंधु स्वास्थ्य बीमा योजना में सेवानिवृत्त पत्रकारों, उनके माता-पिता और 25 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को शामिल किया जाए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सके।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि इन मांगों को लेकर बार-बार सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओड़िशा में पत्रकारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में काफी कमजोर है और यहां बहुत कम पत्रकारों को मान्यता, पेंशन और सुरक्षा कानून का लाभ मिल पा रहा है।


पत्रकारों ने याद दिलाया कि फरवरी 2024 में विधानसभा के सामने हुए प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सरकार बनने के छह महीने के भीतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन लगभग दो साल बीतने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिससे पत्रकारों में निराशा बढ़ती जा रही है।
इस दौरान सलाहकार सुब्रत स्वाइन, सचिव सुधांशु शेखर साहू, उपाध्यक्ष देवाशीष मिश्र और संगठन सचिव पवित्र बेहरा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now