नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केन्दुझर को बनाया जाएगा देश का प्रमुख औद्योगिक जिला: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केन्दुझर को बनाया जाएगा देश का प्रमुख औद्योगिक जिला: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

केन्दुझर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज


1330 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात, ई-बस सेवा और मेगा स्टील प्लांट से विकास को नई रफ्तार

केन्दुझर ACGN:- मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जिले के दौरे के दौरान केन्दुझर को देश के प्रमुख औद्योगिक जिलों में शामिल करने का संकल्प दोहराया। विकास समावेश कार्यक्रम में उन्होंने 1330 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और नई घोषणाएं करते हुए जिले के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 187 परियोजनाओं की सौगात दी गई, जिसमें 705 करोड़ रुपये की 62 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई और 251 करोड़ रुपये की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही 375 करोड़ रुपये की लागत से 101 नई परियोजनाओं की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने 25 आधुनिक ई-बसों के साथ 17 करोड़ रुपये की लागत से बने “आम बस” डिपो का उद्घाटन भी किया, जिससे जिले में स्मार्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी।


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस नई ई-बस सेवा की शुरुआत मात्र 5 रुपये किराए से होगी, जिससे आम जनता, खासकर निम्न और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। सभी बसें वातानुकूलित हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इस योजना के तहत लगभग 150 लोगों को रोजगार मिला है, जिसमें 30 महिला गाइड और 2 महिला चालक शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


उन्होंने कहा कि केन्दुझर लंबे समय तक उपेक्षित रहा, लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों से यहां विकास कार्यों में तेजी आई है। जिले में मेगा स्टील प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि ई-बस सेवा पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और हर साल लगभग 330 से 390 टन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक होगी। इस सेवा का विस्तार भविष्य में राज्य के अन्य शहरों तक किया जाएगा और बेहतर रखरखाव के लिए 238 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 6 लाभार्थियों को विवाह सहायता, मृत्यु सहायता और उद्यमी योजना के तहत कुल 5 लाख 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस अवसर पर जिला योजना समिति के अध्यक्ष डॉ. फकीर मोहन नायक, सांसद अनंत नायक, विधायक अखिल चंद्र नायक, विशेष विकास परिषद की अध्यक्ष ममता नायक और जिलाधिकारी विशाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 10 वर्ष ओड़िशा के लिए संकल्प का दशक होंगे और 2036 तक समृद्ध ओड़िशा के निर्माण में केन्दुझर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now