नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चेतना महोत्सव में कला और सम्मान का संगम, SSP रजनेश सिंह बने ‘चेतना के योद्धा’ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चेतना महोत्सव में कला और सम्मान का संगम, SSP रजनेश सिंह बने ‘चेतना के योद्धा’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर भव्य आयोजन, कलाकारों की प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने बांधा समां

बिलासपुर ACGN:- अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर 29 अप्रैल 2026 को चेतना हॉल में “चेतना महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यशाला” का भव्य आयोजन किया गया। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन और बिलासपुर पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे शहर को कला, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता के रंगों से सराबोर कर दिया।


कार्यक्रम में एसएसपी रजनेश सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी, प्रो. श्याम लाल निराला, कथक गुरु वासन्ती वैष्णव और सुनील वैष्णव सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


युवा कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कथक और भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुतियों में कु. प्राख्या खंडेलवाल, कु. नित्या शुक्ला, केतन सिंह राठौर, अश्विका साव, उद्धव ठक्कर और श्रावणी इज्जू ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं प्राची सोनवानी की विशेष प्रस्तुति ने भी खूब सराहना बटोरी।


इस दौरान विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें चेतना नृत्य शिरोमणि, चेतना कथक नटराज और चेतना भरतनाट्यम रत्न जैसे सम्मानों से कलाकारों को नवाजा गया। इसके अलावा “चेतना हीरो 2026” से राष्ट्रपति पदक प्राप्त शैलेंद्र सिंह ठाकुर, “चेतना स्पोर्ट्स आइकन 2026” से रुद्र प्रताप सिंह और “चेतना रत्न” से मास्टर तनिष्क वर्मा को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन शगुफ्ता परवीन ने किया, जबकि अंत में पंकज खंडेलवाल और मयूरी खंडेलवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में एएसपी पंकज पटेल, एएसपी मधुलिका सिंह, एएसपी रामगोपाल करियारे, डीएसपी मंजुलया केरकेट्टा, आरआई भूपेन्द्र गुप्ता तथा एनएचआईसीएफ की टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


यह महोत्सव न केवल कला और संस्कृति का उत्सव रहा, बल्कि समाज में जागरूकता, समरसता और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त संदेश भी देकर गया। चेतना हॉल में गूंजते सुर और थिरकते कदमों के बीच एक नई सामाजिक चेतना का संचार स्पष्ट रूप से महसूस किया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now