नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामलला दर्शन योजना’ से आस्था को नई उड़ान, 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रामलला दर्शन योजना’ से आस्था को नई उड़ान, 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

साय सरकार की पहल से हजारों लोगों का सपना साकार, अब तक 45 हजार से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित

छत्तीसगढ़ सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ के तहत एक बार फिर प्रदेशवासियों की आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब दुर्ग संभाग से 850 श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए। राजनांदगांव और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर इस अवसर पर भक्ति का माहौल छा गया और “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
श्रद्धालुओं के स्वागत और विदाई के लिए आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर और पारंपरिक लोकनृत्य के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया। इस दौरान सांसद संतोष पांडे, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष, नीलू शर्मा, श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दुर्ग स्टेशन पर महापौर अल्का बाघमारे ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कराना है। योजना के तहत यात्रियों को निःशुल्क यात्रा, भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अब तक 45 हजार से अधिक श्रद्धालु इस योजना का लाभ ले चुके हैं और इस यात्रा के साथ यह संख्या और बढ़ गई है।


इस यात्रा की खास बात यह है कि श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ काशी विश्वनाथ के भी दर्शन कराए जाते हैं। कई यात्रियों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे रामलला के दर्शन कर पाएंगे, लेकिन इस योजना ने उनका सपना साकार कर दिया।
स्टेशन परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं और उनके परिजनों की भीड़ जुटी रही। ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। यात्रियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था, वहीं परिजन भावभीनी विदाई देते नजर आए।


राज्य सरकार द्वारा यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छ भोजन, चिकित्सा सुविधा और गाइड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के कर्मचारी पूरी यात्रा में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।


‘रामलला दर्शन योजना’ न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान दे रही है, बल्कि प्रदेश में सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now