नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जन चौपाल में गूंजी जनता की आवाज, समस्याओं के समाधान का भरोसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जन चौपाल में गूंजी जनता की आवाज, समस्याओं के समाधान का भरोसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता – अरविंद तिवारी

अमोरा गांव में सरपंच की पहल, ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित कई मुद्दे उठाए

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा (महंत) में जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिससे गांव की वास्तविक जरूरतों को समझने का अवसर मिला।
जन चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और मंदिर मरम्मत जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। तालाब भराई, हैंडपंप खनन, नाली निर्माण, स्कूल मरम्मत, अस्पताल में सुविधाओं की कमी और ट्रांसफार्मर की मांग जैसी समस्याएं सामने आईं। इस पर उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बेहतर समन्वय के साथ समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पहल की गई, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर और पारदर्शी लाभ मिल सके। जन चौपाल ने प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के बाद सरपंच राकेश कश्यप ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका परम कर्तव्य है और जन चौपाल के माध्यम से प्राप्त सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से मिले आवेदन और सुझावों के आधार पर प्राथमिकता तय कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर जनपद सभापति आरती तिवारी, सरपंच राकेश कश्यप, सचिव खोलबहरा राम कश्यप, रोजगार सहायक रामकुमार मरावी, स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी रेश्मी दिव्य, डॉ शिव कुमार कश्यप सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now