कबीर जयंती पर राज्यपाल को बुंदेली आने का निमंत्रण, समाज की पहल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
महासमुंद, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता – संतोष तिवारी
कबीर पंथी समाज ने राजभवन में मुलाकात कर राज्यपाल रमेन डेका को मुख्य अतिथि बनने का दिया आमंत्रण
महासमुंद जिले के गौरव ग्राम बुंदेली में आयोजित होने वाले कबीर जयंती महोत्सव को लेकर कबीर पंथी मानिकपुरी समाज ने इस वर्ष विशेष तैयारी शुरू कर दी है। समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुलाकात कर उन्हें 29 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
सदगुरु कबीर आश्रम बुंदेली के संचालक विमल दास महंत ने बताया कि हर वर्ष जून माह में कबीर प्राकट्य उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर सात्विक चौका आरती, श्वेत ध्वज चढ़ाना, भजन संध्या और पूजा-पाठ जैसे धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, जिसमें बुंदेली सहित आसपास के 26 गांवों के मानिकपुरी समाज, साहू समाज और कबीर पंथ के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष 29 जून को होने वाले आयोजन को और भव्य बनाने के उद्देश्य से राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने सादगी और आत्मीयता के साथ समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा की और क्षेत्र में कबीर पंथ के कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर विमल दास महंत ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में पेवन दास महंत, कुमार साहू सहित समाज के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। समाज के लोगों में इस बार के आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






