नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “प्रोजेक्ट आओ बांटें खुशियां” से बदली जन्मदिन की परंपरा, बच्चों के साथ मनाई खुशियां – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“प्रोजेक्ट आओ बांटें खुशियां” से बदली जन्मदिन की परंपरा, बच्चों के साथ मनाई खुशियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता – अनादि पांडेय

शासकीय कर्मचारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों संग केक काटकर और पौष्टिक आहार बांटकर मनाया जन्मदिन

रायपुर जिले में शासकीय कर्मचारियों द्वारा अपने जन्मदिन को समाज सेवा से जोड़ने की अनोखी पहल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बांटें खुशियां” के तहत कर्मचारी अपने खास दिन को बच्चों के साथ साझा कर उन्हें खुशियां बांट रहे हैं।
इसी क्रम में प्रयोगशाला तकनीशियन सुश्री गायत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र चंदखुरी में बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, वहीं ड्रेसर सुरेंद्र कुमार साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 आंरग में बच्चों के साथ केक काटकर इस दिन को यादगार बनाया। इस दौरान बच्चों को फल और पौष्टिक आहार वितरित किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना और जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा करना है। शासकीय कर्मचारियों की इस पहल से न केवल बच्चों को पोषण और आनंद मिल रहा है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी प्रसारित हो रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now