जल्द जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे, छात्रों की बढ़ी उत्सुकता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में, मंत्री ने जल्द परिणाम जारी करने का दिया भरोसा
भुवनेश्वर में ओड़िशा के स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गंड ने जानकारी दी है कि राज्य में आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई हैं तथा कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
मंत्री ने कहा कि छात्रों की उत्सुकता को देखते हुए विभाग तेजी से काम कर रहा है और कुछ ही दिनों में एचएससी 10वीं बोर्ड सहित अन्य परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिणाम पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ घोषित किए जाएंगे।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने छात्रों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साथ ही पर्याप्त पानी, दही और ओआरएस का सेवन करने तथा धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

मंत्री ने छात्रों से अपील की कि वे गर्मी की छुट्टियों का सही उपयोग करें और घर पर रहकर पढ़ाई जारी रखें। नेटवर्क की समस्या के बावजूद ऑनलाइन अध्ययन पर ध्यान देने और आत्म-विकास के लिए समय का सदुपयोग करने की बात कही गई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






