नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समर स्केटिंग कैंप का भव्य समापन, बच्चों को मिला हुनर का प्रमाण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समर स्केटिंग कैंप का भव्य समापन, बच्चों को मिला हुनर का प्रमाण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता –

8 दिवसीय कैंप में बच्चों ने सीखे स्केटिंग के गुर, समापन पर कोच का सम्मान और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित
बलांगीर में मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा द्वारा आयोजित 8 दिवसीय समर स्केटिंग कैंप 2026 का समापन रविवार शाम भव्य समारोह के साथ हुआ। 19 अप्रैल से शुरू हुए इस कैंप में शहर के विभिन्न वर्गों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्केटिंग की बारीकियां सीखी और अपने हुनर को निखारा।


इस प्रशिक्षण शिविर के लिए रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल रेफरी एवं कोच राकेश शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तेजी से सीखते हुए स्केटिंग के कई कौशल आत्मसात किए। अभिभावकों ने भी कोच के समर्पण और बच्चों के प्रति उनके लगाव की सराहना की।
समापन समारोह के दौरान बच्चों ने स्केटिंग के शानदार करतब प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन देकर सम्मानित किया गया। वहीं शाखा की अध्यक्षा श्वेता जैन द्वारा कोच राकेश शर्मा का विशेष सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सोना मोदी, सीमा जैन, तनुजा जैन, वर्तमान अध्यक्षा श्वेता जैन, सचिव किरण अग्रवाल, सह-सचिव अलीशा जैन सहित महिला समिति की अध्यक्षा, शाखा के सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now