पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश, बच्चों को बांटे पौधे और संस्कार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता – श्रवण कुमार अग्रवाल
अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की पहल, सैकड़ों बच्चों को पौधरोपण के साथ परिवारिक मूल्यों का दिया संदेश
कालाहांडी जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओड़िशा प्रदेश पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की चेयरमैन श्रीमती चंद्रकला अग्रवाल ने स्कूल के बच्चों को अपने निवास पर आमंत्रित कर उन्हें फूलों के पौधे उपहार स्वरूप वितरित किए। इस दौरान बच्चों को चॉकलेट देकर उत्साहित भी किया गया, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती चंद्रकला अग्रवाल ने सैकड़ों बच्चों को चार-चार पौधे देते हुए उन्हें पौधों के महत्व के बारे में सरल और प्रेरणादायक तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि जैसे पौधे से जुड़े रहने पर ही फूल खिलते हैं, वैसे ही बच्चों को भी अपने परिवार से जुड़े रहना चाहिए और माता-पिता की सेवा करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार के महत्व को बताते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
इस पहल से बच्चे बेहद खुश नजर आए और आशीर्वाद लेकर अपने घर लौटे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। वर्तमान समय में पर्यावरण की रक्षा और वृक्षारोपण की आवश्यकता को देखते हुए इस तरह की पहल को समाज में काफी सराहा जा रहा है। जिले में श्रीमती चंद्रकला अग्रवाल की यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा भी दे रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






