नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिवंगत प्रधान आरक्षक की पत्नी को मिली अनुकम्पा नियुक्ति, महिला आरक्षक पद पर मिली जिम्मेदारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दिवंगत प्रधान आरक्षक की पत्नी को मिली अनुकम्पा नियुक्ति, महिला आरक्षक पद पर मिली जिम्मेदारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू


डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने सौंपा नियुक्ति पत्र, आवास सुविधा का भी दिया आश्वासन
सूरजपुर जिले में मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने दिवंगत प्रधान आरक्षक जवाहर लाल सिंह की पत्नी दुर्गावती सिंह को महिला आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की। यह नियुक्ति 27 अप्रैल 2026 को प्रदान की गई।


सेवा के दौरान आकस्मिक निधन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए सूरजपुर पुलिस द्वारा यह नियुक्ति सुनिश्चित की गई।
नियुक्ति प्रदान करते समय एसएसपी ने दुर्गावती सिंह से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवास की आवश्यकता जताई, जिस पर एसएसपी ने जल्द ही आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस पहल को पुलिस विभाग की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण माना जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को संबल मिला है।
प्रदीप मिश्रा
स्वतंत्र पत्रकार
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now