नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में युवक गिरफ्तार, बसदेई पुलिस की कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में युवक गिरफ्तार, बसदेई पुलिस की कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

बिना नंबर की एचएफ डिलक्स बाइक जब्त, एक आरोपी फरार; पूछताछ में चोरी की वारदात कबूली


सूरजपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत चौकी बसदेई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस को 26 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बसदेई हाई स्कूल के सामने मेन रोड पर एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगरनाथ दुबे उर्फ टांगर पंडित (24 वर्ष), निवासी ग्राम बिरमताल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान वह मोटरसाइकिल के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और बताया कि उसने 8-9 दिन पहले एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर विश्रामपुर क्षेत्र के आसपास से वाहन चोरी किया था।
मामले में चोरी का संदेह पुष्ट होने पर पुलिस ने धारा 35(1-घ)/303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं इस घटना में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now