योगासन चैम्पियनशिप में हरि ओम योगा एकेडमी का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647981711, 9303948009
राउरकेला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के साथ ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल
राउरकेला (ओडिशा) में आयोजित दो दिवसीय सेकेंड ओपन नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 में हरि ओम योगा एकेडमी, रायगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में के. योगेश ने 15-16 आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं आदित्य कुमार (17-19 आयु वर्ग) और गोविंद बरेठ (24-28 आयु वर्ग) ने रजत पदक हासिल किया। 19-24 आयु वर्ग में प्रिया प्रधान, गुलशन वैष्णव और ब्रिजेश शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किए।
इसके अलावा प्रतीक्षा प्रधान, अक्षत गौतम, अक्ष पांडे और अथर्व पटनायक ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
टीम ने ग्रुप इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं ओवरऑल प्रदर्शन में तीसरा स्थान हासिल कर एक और उपलब्धि दर्ज की। सभी विजेता खिलाड़ियों को जयप्रकाश हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल, मोमेंटो और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर रायगढ़ योगा एसोसिएशन के जय कुमार यादव, अजय गुप्ता, शर्मिला नायक, कुसुम नायक, सुंदर मति, प्रदीप केंवट और अमन सिदार सहित अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस सफलता से रायगढ़ शहर में खुशी का माहौल है।
निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






