नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूला

जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जय कुमार पटेल (22 वर्ष) ने 26 अप्रैल को सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की नियत से अशोभनीय हरकत की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक सुनील टैगोर, प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले, आरक्षक संतोष रात्रे, टिकेश्वर राठौर और लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now