नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिहान से बदली तकदीर, सकीना बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिहान से बदली तकदीर, सकीना बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादी पांडेय

महिला समूह की ताकत से बढ़ी आय, निर्माण कार्यों में ‘साईं बाबा समूह’ की नई पहचान

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ‘बिहान’ योजना एक मजबूत आधार बनकर उभर रही है। इसी योजना से जुड़कर रायपुर की सकीना ने अपने जीवन की दिशा बदल दी है और आज वे आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। जो कभी बैंक जाने में हिचकिचाती थीं, वही सकीना आज स्वयं सहायता समूह के माध्यम से व्यवसाय संचालित कर रही हैं और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक मजबूती देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सहारा आजीविका क्लस्टर के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत डाड़गांव की रहने वाली सकीना ‘साईं बाबा समूह’ से जुड़ी हुई हैं। समूह के माध्यम से उन्हें न केवल आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि प्रशिक्षण और आत्मविश्वास भी मिला, जिससे वे आज अपने पैरों पर खड़ी हैं।
शासन की विभिन्न योजनाओं के समन्वय का असर जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन की पहल पर डीएमएफ मद से सीमेंट मिक्सर मशीन समूह को प्रदान की गई, जिससे सकीना और उनके समूह के लिए आय के नए रास्ते खुल गए। इस मशीन और शटरिंग प्लेट्स की मदद से अब वे ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
सकीना ने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए समूह से 60 हजार रुपये का ऋण लिया था। आज वही निर्णय उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना चुका है। प्रधानमंत्री आवास निर्माण जैसे कार्यों में उनकी मशीनों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे रोजाना 6 से 7 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। इससे न केवल उनकी आय बढ़ी है, बल्कि पूरे समूह को भी इसका लाभ मिल रहा है।
इस सफलता के साथ सकीना का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है। वे बताती हैं कि पहले बैंक जाने में डर लगता था, लेकिन अब वे हर काम खुद करती हैं और दूसरों को भी प्रेरित करती हैं। उनकी आर्थिक मजबूती का असर उनके परिवार पर भी पड़ा है, जहां बेटी कॉलेज में पढ़ रही है और बेटा हाई स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहा है। अब बच्चों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी है।
सकीना ने अपनी इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं ने उन्हें न सिर्फ रोजगार दिया बल्कि समाज में एक नई पहचान भी दिलाई है। बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय बढ़ाने और उन्हें सशक्त करने का लक्ष्य लगातार साकार हो रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now