पारिवारिक विवाद में बेटे ने मां की फावड़े से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता संजय जेठवानी
रैरूमाखुर्द में सनसनीखेज वारदात, पिता पर भी हमला करने दौड़ा आरोपी; त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने दबोचा
रायगढ़ जिले के रैरूमाखुर्द क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे द्वारा मां की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रैरूमाखुर्द निवासी गणपत दास महन्त ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र आर्यन दास महन्त परिवार में उपेक्षा की भावना से नाराज रहता था। 24 अप्रैल की रात परिवार के सदस्य दुकान में सो रहे थे, तभी 25 अप्रैल की सुबह आरोपी ने अपनी मां फुलबाई महन्त को बाहर ले जाकर फावड़े से गर्दन पर वार कर निर्ममता से हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपी अपने पिता पर भी हमला करने दौड़ा, जिससे वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रैरूमाखुर्द पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता महत्वपूर्ण रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि क्षणिक आवेश में किया गया अपराध जीवनभर का पछतावा बन जाता है और ऐसे मामलों में कानून सख्त कार्रवाई करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी मजबूती से प्रयास करेगी।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग पारिवारिक विवादों के खतरनाक परिणामों को लेकर चिंतित हैं।

प्रदीप मिश्रा : देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






