पुलिस की ईमानदारी का उदाहरण, 3 लाख के जेवर व सामान से भरा बैग मालिक को लौटाया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
शिवघाट के पास बस से उतरते समय भूल गया था बैग, सीसीटीवी जांच के बाद सरकंडा पुलिस ने सुरक्षित सौंपा
बिलासपुर में सरकंडा पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी और कपड़ों से भरा बैग उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटाया है। यह घटना 21 अप्रैल 2026 की देर रात की है, जब झारखंड के पलामू जिले के निवासी शेख आलमगीर अपने ससुराल बिलासपुर आए थे।
जानकारी के अनुसार वह बस से उतरने के बाद शिवघाट के पास अपना बैग भूलकर चले गए थे। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को बैग मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे सुरक्षित थाना में रखा गया और उसके मालिक की तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और बैग स्वामी की पहचान शेख आलमगीर के रूप में की। उन्हें थाने बुलाकर बैग का ताला खुलवाया गया, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े सहित करीब 3 लाख रुपये का सामान सुरक्षित मिला।
अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर शेख आलमगीर ने बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी की सराहना की। इस कार्य से पुलिस की कार्यशैली पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

प्रदीप मिश्रा देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






