नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऊंचडीह और लोधीमा में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऊंचडीह और लोधीमा में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

न्यायाधीश हिमांशु पण्डा ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, यातायात नियम और डिजिटल सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत ऊंचडीह एवं लोधीमा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के तत्वावधान में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनीता वार्नर के निर्देशन तथा सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी हिमांशु पण्डा द्वारा की गई।


कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण रजवाड़े, ग्राम लोधीमा के उप सरपंच मोहित राजवाड़े तथा ग्राम ऊंचडीह के सरपंच प्रदीप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर न्यायाधीश का स्वागत किया।


न्यायाधीश हिमांशु पण्डा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श की व्यवस्था उपलब्ध है, लेकिन जानकारी के अभाव में अनेक लोग इसका लाभ नहीं ले पाते।


उन्होंने कहा कि किसी भी कानूनी लड़ाई में स्वयं को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए, देश के प्रत्येक न्यायालय में विधिक सेवा संस्थाएं कार्यरत हैं जहां निःशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के माध्यम से भी कानूनी सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी।


इसी क्रम में उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी देते हुए ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन बीमा को अनिवार्य बताया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट के उपयोग और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया। न्यायाधीश ने आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी भी दी तथा इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने मध्यस्थता, वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007, मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना तथा छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 की भी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल ने डिजिटल ठगी, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, अनजान लिंक और एपीके फाइल्स से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति ग्रामीणों को सतर्क किया। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर निगरानी रखने की अपील की।


उन्होंने नशा मुक्त समाज का संदेश देते हुए कहा कि पहले घर के बड़े लोग नशा छोड़ें तभी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और स्वस्थ समाज की ओर बढ़ सकेगी।
कार्यक्रम का संचालन पैरा लीगल वॉलंटियर सत्य नारायण द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं, पंचायत प्रतिनिधि, चौकी स्टाफ एवं पीएलव्ही उमेश कुमार राजवाड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा:- देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है  निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now