छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुलाकात कर दी बधाई, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित होकर बनी प्रेरणा
अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी के रूप में शिवानी सोनी को ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा सम्मानित किया गया है।
इस उपलब्धि पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शिवानी सोनी से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि शिवानी जैसी बेटियाँ अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर समाज में नई मिसाल कायम कर रही हैं और यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे होनहार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिवानी की सफलता युवाओं विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर शिवानी सोनी ने मंत्री राजेश अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।
शिवानी सोनी की इस उपलब्धि से अम्बिकापुर सहित पूरे सरगुजा संभाग में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
प्रदीप मिश्रा :- देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






