लखनपुर में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ 133वां संस्करण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ साझा किए प्रेरक विचार, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर
लखनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर विधायक अम्बिकापुर एवं छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने निज निवास पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुना।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देश के नागरिकों को जोड़ने वाला सशक्त संवाद मंच है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे जनता से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की उपलब्धियों, नवाचारों और आम नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है, जो समाज को नई दिशा प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार, समाज सेवा और जनभागीदारी जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रेरित किया। मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी से इन विचारों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, राकेश अग्रवाल, यतेंद्र पाण्डेय, रवि अग्रवाल, सुरेंद्र जायसवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, राहुल अग्रवाल, सुरेश साहू, मुरारी जायसवाल, तबरेज आलम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर विचार-विमर्श करते हुए देश सेवा और सामाजिक सहभागिता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
प्रदीप मिश्रा :- देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






